जबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

जबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोपजबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोपजबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोपजबरन बच्चे को ले जाने औ

जबरन बच्चे को ले जाने और तलाक देने का आरोप

गंगोह। विवाहिता ने पति और उसके परिजनों पर मायके में घुसकर मारपीट करने, दो वर्षीय बेटे को जबरन ले जाने का प्रयास करने और तलाक देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव मोहनपुरा निवासी सुमैय्या पुत्री लियाकत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह थाना कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी सावेज पुत्र लियाकत से हुआ था। उनका दो वर्षीय बेटा अलकामा है। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते वह पिछले छह माह से मायके में रह रही थी। आरोप है कि पंचायत के बाद 3 जून को सावेज उसे लेने आया, लेकिन रात में उसने अपने भाइयों और अन्य लोगों को बुला लिया।

इसके बाद बच्चे को साथ ले जाने की कोशिश की गई और विरोध करने पर मारपीट हुई। सुमैय्या ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसे तलाक भी दिया गया। पुलिस ने सावेज, परवेज, सरवेज और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।