
रुपये लेकर दोस्तों के हवाले कर दी पत्नी
Saharanpur News - विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज उत्पीड़न किया गया और पति ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की कोशिश की। उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें पति और उसके दोस्तों पर उत्पीड़न...
विवाहिता का पहले ससुराल में दहेज उत्पीड़न किया गया और फिर आरोप है कि पति ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का प्रयास किया और रुपये लेकर दोस्तों के हवाले भी कर दिया। किसी तरह विवाहिता ने अपनी आबरू बचाई और महिला थाने में आरोपी नामजद कराए गए। थाना रामपुर मनिहारान के एक मोहल्ले की निवासी युवती की शादी थाना क्षेत्र के ही मोहल्ला कायस्थान निवासी फहराज के साथ सन 2020 में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि बुलेट और 2 लाख की मांग करते हुए ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया और फिर पंचायत होने पर फैसले के अनुसार पति उसे लेकर अलग किराए के मकान में रहने लगा।

मगर वह उसके पास मकान में नहीं आता था। विवाहिता का आरोप है कि पति के दो दोस्त मोहल्ले निवासी कबीर पुत्र वहीद व मोहसिन पुत्र नन्हा उसके पास कमरे में आकर उससे छेड़छाड़ करते थे और उसे पर दबाव बनाया कि उसके पति ने उससे रुपये लेकर उसके साथ हम बिस्तर होने को कहा है। जब उसने इसकी शिकायत अपनी सास शाहीन कौसर, देवर फरहान, जीशान और पति से की तो उल्टा उसे ही धमकाया गया कि वह लोग उसे बेचकर रुपये कमाएंगे। विवाहित का यह भी आरोप है कि 23 जुलाई 2025 को भी उसके किराए के मकान में घुसकर उसके पति के दोनों आरोपी दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तो उसकी इज्जत बच सकी। शिकायत करने पर पति व अन्य ससुरालियों ने कहा कि वह उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब ड्रामा कर रही है और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला थाने में विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




