ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहमें इंतजार है : जाम से नहीं मिली निजात, बाहर नहीं हुआ रोडवेज बस स्टैंड

हमें इंतजार है : जाम से नहीं मिली निजात, बाहर नहीं हुआ रोडवेज बस स्टैंड

शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है। शहर में जाम के कारण आए दिन लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम का मुख्य कारण घंटाघर के पास स्थित...

हमें इंतजार है : जाम से नहीं मिली निजात, बाहर नहीं हुआ रोडवेज बस स्टैंड
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 23 Jan 2022 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर की सबसे बड़ी समस्या जाम की है। शहर में जाम के कारण आए दिन लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जाम का मुख्य कारण घंटाघर के पास स्थित रोडवेज बस स्टैंड है। कई बार चुनाव में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की बात कही गई। लेकिन, आज तक इस पर अमल नहीं हुआ।

सहारनपुर शहर में घंटाघर सबसे व्यस्त चौक है। जहां से पांच रास्ते अलग-अलग दिशाओं में जाते हैं। अंबाला रोड पर पर चंद कदमों की दुरी पर ही बस स्टैंड है। बस स्टैंड में प्रति पांच मिनट में एक बस आती और बस स्टैंड से बाहर जाती है। जिस कारण हर समय यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड को बाहर करने की मांग भी उठती रही है। जिसके बाद नगर निगम ने मानकमऊ में बस स्टैंड के लिए जमीन तैयार की थी। जहां से वैक्लपिक तौर पर बस स्टैंड का संचालन किया जा सके। साथ ही शहर को भी जाम से मुक्ति मिले।

-नोटिस दिया, फिर भी नहीं माने

हाल ही में नगर निगम न परिवार निगम को बस स्टैंड की जमीन को खाली करने का नोटिस जारी किया था। जिसमें 15 दिन में बस स्टैंड को खाली करने को कहा गया था। लेकिन, एक माह का समय बीत जाने के बावजूद भी परिवहन निगम ने बस स्टैंड को बाहर नहीं किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें