ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरवीआईपी दौरा : बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : स्वतंत्र देव सिंह

वीआईपी दौरा : बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा पर निशाना साधा। अब सरदार पटेल की प्रतिमा हटवाकर...

वीआईपी दौरा : बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : स्वतंत्र देव सिंह
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 23 Jan 2022 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवबंद में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सपा पर निशाना साधा। अब सरदार पटेल की प्रतिमा हटवाकर जिन्ना की मूर्ति लगाएंगे या फिर राम मंदिर निर्माण पर बुलडोजर चलवाएंगे। राम मंदिर करोड़ों आस्थाओं का सम्मान है। योगी सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बारिश और सर्द मौसम के बाद भी रणखंडी मार्ग स्थित प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सपा के साथ कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए। कहा कि याद रखना जरूरी है कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाया गया था। जबकि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराकर देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान कर रही है। योगी सरकार ने किसानों को सम्मान और बेटियों को सुरक्षा प्रदान किया है। अब प्रदेश की बेटियों के साथ जो छेड़छाड़ करेगा उसे बख्सा नहीं जाएगा।

80-20 का मतलब मुसलमान नहीं, अराजकतत्व

देवबंद। मतदाता संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 80-20 का मतलब अल्पसंख्यकों से नहीं बल्कि अराजकतत्वों से है। पीएम मोदी और सीएम योगी देश और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत कार्य किया है। भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रजेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।

पगड़ी पहनाकर किया स्वागत

इससे पूर्व भाजपाइयों ने प्रदेशाध्यक्ष को पगड़ी पहनाई का सम्मान किया, जबकि भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र देव सिंह को गदा भेंट किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुंवर बासित अली, चौ. राजपाल सिंह, भाजपा जिला प्रभारी डीके शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, अजय त्यागी, नकली सिंह, देवेंद्र प्रधान, वैभव अग्रवाल, प्रताप सिंह, बिट्टू राणा, पंकज प्रधान, डा. डीके जैन, प्रमोद राणा, कुलवीर सिंह, खिला सिंह, अर्जुन सिंह प्रधान, देवेंद्र प्रधान, कमल राणा, सरदार बालेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, विशाल राणा, विपिन गर्ग, रक्षा नामदेव और स्नेटा टंडन आदि मौजूद रहे्र

दलित बूथ अध्यक्ष के यहां किया भोजन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गांव बास्तम पहुंच बूथ संख्या 103 के अध्यक्ष दलित अनिल कुमार के यहां भोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

मां के दर्शन कर समाधि पर चढ़ाए पुष्प

देवबंद। स्वतंत्र देव सिंह देवबंद आगमन पर सर्वप्रथम श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर गए। उन्होंने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह देवीकुंड स्थित महाकालेश्वर ज्ञान आश्रम में पहुंचे और अंतर्राष्ट्रीय ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर महाराज से मुलाकात की। हालांकि इस दौरान कुछ देर आध्यात्मिक गुरु के साथ उन्होंने एकांत में भी वार्ता की। यहां उन्होंने स्व. स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर पुष्प चढ़ाए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें