दो पक्षों मे जमकर चले लाठी डंडे, दो भाई घायल

Mar 02, 2026 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - सहारनपुर में रविवार सुबह सोसायटी रोड पर दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट हुई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो पक्षों मे जमकर चले लाठी डंडे, दो भाई घायल

सहारनपुर। रविवार की सुबह सोसायटी रोड पर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो मारपीट कर रहे युवक मौके से फरार हो गए। घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में दो युवक घायल हुए हैं। कस्बा निवासी कुनाल व आर्यन पुत्रगण श्रवण कुमार सुबह करीब आठ बजे के समय होली के रंगो की दुकान लगा रहे थे। तभी पास ही की मिठाई की दुकान से तुषार, हिमांशु, विशाल अन्य कुछ लोगो के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना मे रंग की दुकान लगा रहे दोनो भाईयों के सिर में चोट लगने से घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का फतेहपुर अस्पताल में उपचार दिलाने के साथ मेडिकल कराया गया। युवकों के पिता श्रवण की तहरीर पर पुलिस ने मांगेराम, तुषार, हिमांशु, विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।