Saharanpur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: वहीं पीड़ित के सिर में लाठी-डंडे मारे, जिससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित के सिर में लाठी-ड

Saharanpur News: गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला

Saharanpur News: कुतुबशेर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर अगले दिन चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पीड़ित कुनाल पुत्र राजू, निवासी गंगोह रोड वाल्मिकी बस्ती थाना कुतुबशेर ने आरोपी भोला पुत्र कल्लू, कार्तिक पुत्र कल्लू, कन्हैया पुत्र सोनू व कमलेश पत्नी कल्लू के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार 11 अगस्त की रात मोहल्ले के उक्त आरोपियों ने बिना किसी कारण उससे गाली-गलौज की। मना करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ हाथापाई की, जिसके बाद वह घर चला गया। अगले दिन 12 अगस्त की दोपहर चारों आरोपी दोबारा आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के पिता राजू के चेहरे पर धारदार चाकू से वार किया, वहीं पीड़ित के सिर में लाठी-डंडे मारे, जिससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।