Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsViolence Erupts as Electricity Team Faces Assault During Recovery Operations
बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से मारपीट

बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से मारपीट

संक्षेप:

Saharanpur News - बिजली की बकाया वसूली के दौरान ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना शाहपुर गांव में हुई जब टीम ने कनेक्शन काटने की कोशिश की। पुलिस ने 11 नामजद और 8 अज्ञात के...

Sat, 13 Sep 2025 08:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

बिजली की बकाया वसूली और नादेन्दाओं के बिजली कनेक्शन काटने गई बिजली टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की, जिसमें दो बिजलीकर्मी घायल हो गये। घटना कोतवाली के सिकन्दरपुर बिजलीघर अर्न्तगत गांव शाहपुर में घटित हुई। बकायेदारों के यहां बकाया वसूली के यहां गई टीम ने जब नादेन्दाओं के उच्चाधिकारियों के आदेश पर कनेक्शन काटने शुरू किये तो दबंगों ने टीम के साथ गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। समझाने पर भी वे न रुके और मारपीट करते रहे, जिसमें तेजपाल व रणवीर घायल हो गये। इस सिलसिले में लखनौती सिकन्दरपुर के अवर अभियन्ता राजकिशोर ने कोतवाली में तहरीर देकर 11 को नामजद करते हुए 8 अज्ञात के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।