मुख़्य सड़क पर नाले का स्लेब टूटने से ग्रामीण परेशान

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक

मुख़्य सड़क पर नाले का स्लेब टूटने से ग्रामीण परेशान

नकुड़। गांव आसराख़ेडी की मुख़्य सड़क पर नाले का स्लेब टूटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा कईं बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। बुधवार को गांव आसराख़ेडी निवासी प्रेमसिंह, रोकी, पिंटू, प्रदीप, काकुल, मोनू, नवीन, महीपाल सिंह, कर्णसिंह, ईश्वर सिंह आदि ने बताया कि करीब एक महीने से नाले का स्लेब टूटा पडा। बताया कि स्लेब टूटने से ग्रामीणों को आए दिन हादसे का डर सता रहा है। बीते मंगलवार को गैस सिलेंडर से भरी गाडी भी नाले में धंस गई थी, जिसे बडी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कईं बार इसकी शिकायत ग्राम सचिव से की, परंतु उन्होंने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर टूटे स्लेब को शीघ्र ठीक नहीं कराया गया तो इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से लेकर मुख़्यमंत्री तक की जाएगी। उधर, बीडीओ रामाशीष यादव ने बताया कि जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।