ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी, समाधान का दिया भरोसा
Saharanpur News - ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी, समाधान का दिया भरोसाग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी, समाधान का दिया भरोसाग्राम चौपाल में ग्रामीण

बड़गांव। शुक्रवार को कस्बे में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रशासनिक कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने सड़क,सफाई, आवास, विधवा , वृद्धा पेंशन, किसान आईडी, किसान सम्मान निधी और अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम चौपाल में नोडल अधिकारी पशु चिकित्सक डाॅक्टर किरतपाल सिंह, कृषि विभाग से तकनीकि सहायक ललित कुमार, ग्राम सचिव पंकज तोमर, पंचायत सहायक जयश्री शर्मा, संजय कुमार मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


