कार्यकाल बढ़ने सेप्रधानों ने सीएम और राज्यमंत्री का जताया आभार

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

कार्यकाल बढ़ने सेप्रधानों ने सीएम और राज्यमंत्री का जताया आभारकार्यकाल बढ़ने सेप्रधानों ने सीएम और राज्यमंत्री का जताया आभारकार्यकाल बढ़ने सेप्रधानों ने

कार्यकाल बढ़ने सेप्रधानों ने सीएम और राज्यमंत्री का जताया आभार

देवबंद, संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय का क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का शनिवार को स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकाल बढ़ाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय ग्रामीण विकास, जनहित और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और अधूरे कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:शहर 30 सेकेंड

राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वह शासन की मंशा के अनुरुप अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने का काम करें। ब्लॉक प्रमुख पति विजय त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शी और जनहितकारी है। इस दौरान कुलवीर सिंह, मांगेराम, अर्जुन सिंह, ओमवीर, नितिन और सचिन समेत ब्लॉक क्षेत्र के अन्य प्रधान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।