घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटन का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - चिलकाना, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी युवक ने विपक्षियों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। ग्राम बुड

घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटन का आरोप

चिलकाना। क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी युवक ने विपक्षियों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। ग्राम बुड्ढाखेडा निवासी फुरकान पुत्र मुस्ताक ने थाना पर तहरीर देकर अवगत कराया कि उसके दो बेटे अपने घेर में बैठे बातें कर रहे थे कि तभी उन पर पडोस में रहने वाले चार युवकों ने गाली गलौज करने का झूठा आरोप लगाते हुए लाठी, डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि बेटों की चीख-पुकार सुनकर जैसे ही वह, उसकी पत्नी अनवरी तथा अन्जुम पत्नी शमशाद घेर में पहुंचे तो विपक्षियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया।

जिससे पीड़ित की पत्नी अनवरी व अन्जुम भी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़ित ने थाना पर तहरीर कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।