हड़कंप: देवबंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा, बाल-बाल बचे यात्री
Saharanpur News - रविवार को सहारनपुर से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिससे कोच सी-वन का शीशा चटक गया। इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर आरपीएफ को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सहारनपुर से दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को शरारती तत्वों द्वारा किए गए पथराव से कोच सी-वन का शीशा चटक जाने से ट्रेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि लोको पायलट ने घटना की सूचना अगले स्टेशन मुजफ्फरनगर पहुंचकर आरपीएफ थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार) वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22458 पर रविवार को देवबंद से गुजरते हुए भायला फाटक के निकट पत्थर फेंके जाने से कोच संख्या सी-1 में सीट नंबर 41 व 42 के पास लगा शीशा चटक गया। जिससे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया।
मामले की जानकारी मुजफ्फरनगर स्थित आरपीएफ थाने में दिए जाने के बाद खूफिया विभाग सहित स्थानीय पुलिस और जीआरपी भी सक्रिय हुई। इस दौरान जांच प्रारंभ होने पर पता चला कि पथराव की घटना भायला रेलवे फाटक के निकट हुई है। रेलवे अधिकारियों ने इसकी शिकायत मुजफ्फरनगर स्थित आरपीएफ कोतवाली में दी। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की धारा 153 के अंतर्गत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि घटना के संबंध में स्थानीय अधिकारी अंजान बने हुए हैं। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि लोको पायलट ने देवबंद स्टेशन पर मामले की जानकारी नहीं है। उनके मुताबिक न ही यहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। उधर, मुजफ्फरनगर आरपीएफ थाने के प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ के मामले में रेलवे अधिनियम की धारा में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से खंगाले जा रहे घटना के फूटेज देवबंद। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सीसी कैमरों से भी लैस है। जहां घटना के फूटेज देखे जा रहे हैं। वहीं, देवबंद में स्थानीय स्तर पर भी पुलिस और जीआरपी सक्रिय हो गई है। हालांकि मामला सिविल एरिया में होने के चलते स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इससे पूर्व भी भायला फाटक और कासिमपुरा फाटक के बीच एक दो बार पथराव की घटना हो चुकी है। देवबंद कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ से ट्रेन की फूटेज मांगी गई है। बताया कि फूटेज मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




