ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरविभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई वाल्मीकि जयंती।

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई वाल्मीकि जयंती।

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर एवं क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन परिचय पर...

विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई वाल्मीकि जयंती।
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 21 Oct 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर एवं क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।

नगर के मोहल्ला सराव ज्ञान वाल्मीकि मंदिर पर भगवान वाल्मिकी शोभा यात्रा निकाली गई जिसका उद्घाटन डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुण्डीर, भाजपा नेता विवेक नामदेव तथा प्रधान अनुराग राणा द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वंही प्रसाद वितरण का उद्घाटन सपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन अफजाल खान द्वारा किया गया। ब्राइट होम पब्लिक स्कूल, रेडिएंट पब्लिक स्कूल, जनता मॉन्टेसरी जूनियर हाई स्कूल, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी तथा चंद्रसेन कॉन्वेंट एकेडमी में धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में महर्षि वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान राशिद खान, गोपाल बाल्मीकि, सभासद राहुल बाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, गौरव बाल्मीकि, ताराचंद, अजय कुमार, गोविंदा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें