ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरटीकाकरण केंद्र शिफ्ट, आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू

टीकाकरण केंद्र शिफ्ट, आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू

नई बिल्डिंग में आइसोलेशन वार्ड बनना हुआ शुरू -13 जनवरी को अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे ने निरीक्षण कर दिए थे निर्देश फोटो ----- 07 सहारनपुर।...

टीकाकरण केंद्र शिफ्ट, आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 19 Jan 2022 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग से टीकाकरण केंद्र को शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के लिए नई बिल्डिंग में आइसोलेशन वार्ड बनने लगा है। यह व्यवस्था होने से जहां कोरोना संक्रमण से बचाव होगा, तो वहीं टीका लगवाने वालों को भी राहत मिलेगी।

13 जनवरी को अपर मुख्य सचिव व जिला नोडल अफसर डॉ. रजनीश दुबे ने जिला व महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी थी। महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में कुछ कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए थे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए थे कि महिला अस्पताल से कोविड टीकाकरण को अन्य जगह स्थानांतरित किया जाए। साथ ही कोविड गर्भवती महिलाओं को भर्ती करने के लिए अलग से वार्ड तैयार कराएं।

उनके निर्देश देने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं के लिए महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में आइसोलेशन वार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मी आइसोलेशन वार्ड की सफाई करने में जुटे रहें। इसके अलावा महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग से टीकाकरण केंद्र को महिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया है। मंगलवार को लेबर रूम के खाली कक्ष में टीकाकरण किया गया।

उधर, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि टीकाकरण केंद्र शिफ्ट कर दिया है। आइसोलेशन वार्ड को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। जल्द ही वार्ड तैयार हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें