ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरटीकाकरण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 94,133 लोगों को लगाई वैक्सीन

टीकाकरण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 94,133 लोगों को लगाई वैक्सीन

जिले में शनिवार को रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ है। 94,133 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर स्वयं को कोरोना से सुरक्षित कर लिया है। अब जिले में 40 लाख से अधिक लोग...

टीकाकरण ने तोड़ा रिकॉर्ड, 94,133 लोगों को लगाई वैक्सीन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 22 Jan 2022 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में शनिवार को रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ है। 94,133 लोगों ने वैक्सीन लगवाकर स्वयं को कोरोना से सुरक्षित कर लिया है। अब जिले में 40 लाख से अधिक लोग कोरोना की वैक्सीन को लगवा चुके हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को 486 केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया है। 15 से 18 साल आयु के 9654 किशोरों ने प्रथम डोज लगवाई है। जबकि 18 साल से अधिक उम्र के 21,150 ने पहली और 29,015 ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 साल से अधिक उम्र के 5971 ने पहला और 10,954 दूसरा टीका लगवाया। 45 साल से अधिक उम्र के 5240 ने पहली और 10,976 ने दूसरी डोज लगवाई है।

इस तरह से अब 25,17,997 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। जबकि 15,09,155 लोग दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो गए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें