ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरदसलक्षण पर्व के तीसरे दिवस उत्तम आर्जव पर्व मनाया

दसलक्षण पर्व के तीसरे दिवस उत्तम आर्जव पर्व मनाया

दसलक्षण पर्व के तीसरे दिवस उत्तम आर्जव पर्व मनाया गया। मंगलवार को जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि पर्युषण महापर्व में दशलक्षण धर्म के उत्तमआर्जव धर्म का विशेष महत्व...

दसलक्षण पर्व के तीसरे दिवस उत्तम आर्जव पर्व मनाया
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 25 Aug 2020 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दसलक्षण पर्व के तीसरे दिवस उत्तम आर्जव पर्व मनाया गया। मंगलवार को जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि पर्युषण महापर्व में दशलक्षण धर्म के उत्तमआर्जव धर्म का विशेष महत्व है। यह धर्म हमें अपने जीवन में सहजता सरलता लाने की प्रेरणा एवं शिक्षा देता है।

मन -वचन -काय से हमारा जीवन एक रूप होना चाहिए,जैसे मन में विचार हो ,उन्हें वैसा ही शब्दों द्वारा कहना और वैसा ही शरीर द्वारा प्रवर्तन करना उत्तम आर्जव धर्म कहलाता है। यह धर्म पाप को नष्ट करने वाला करने वाला और अनंत सुख प्रदान करने वाला होता है।आत्मा का हित चाहने वाले जीवो को आर्जव धर्म का अवलंबन लेना अति आवश्यक है। आर्जवधर्म कर्मों का क्षय करने में निमित्त बनता है।

इससे जीवन में सरलता आती है, जीवन से मायाचारी चली जाती है और जीवन पवित्र हो जाता है। किसी भी प्राणी को छल ,कपट धोखा देने से,हमारा वर्तमान जीवन तो खराब होता ही है।आने वाले जन्म-पर्याय भी बिगड़ जाते हैं।

संरक्षक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन,उपाध्यक्ष विपिन जैन, महामंत्री संजीव जैन, सीए अनिल जैन, संदीप जैन प्रवीण जैन, विपिन जैन, मनोज जैन, प्रदीप जैन, अंकित जैन ने प्रभु के दर्शन किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें