हरियाणवी पहलवान को हरा यूपी के जावेद ने जीती ईनामी कुश्ती
Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News - श्रीभगवती मेले में यूपी के पहलवान जावेद ने हरियाणा के संजय उर्फ भूरा को हराकर ईनामी कुश्ती जीती। दंगल में कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें अंसार, हुमेर, गोविंद, और हुसैन शामिल हैं। मेले के...

श्रीभगवती मेले में आयोजित दंगल में यूपी के पहलवान जावेद ने हरियाणा के संजय उर्फ भूरा को हराकर ईनामी कुश्ती जीती। दंगल प्रभारी सुहेल खान के ने बताया कि मेले में आयोजित दंगल में बड़ी संख्या में दूर-दूर से पहलवान अपने दमखम दिखा रहे हैं। कुश्ती में अंसार झाडवन,हुमेर धलापडा सम्राट, गोविंद ,हुसैन लुहारी, वारिश ने भी कुश्ती जीती। इनके अलावा कई कुश्ती बराबरी पर रही। दंगल में श्री भगवती मेला समिति के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, मंत्री संदीप तायल, उपाध्यक्ष रमेशचंद गर्ग, अजय ऐरन आदि ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


