Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsUttar Pradesh Under-14 District Level Cricket Trials Held at Gyan Kalash International School
अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संक्षेप:

Saharanpur News - उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के तहत अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल में अंडर 14 जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में करीब 108 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में यूपीसीए द्वारा मुकेश कुमार को सलेक्टर नियुक्त किया गया। सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Sun, 30 Nov 2025 06:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मिले दिशा निर्देशों के तहत एसडीसीए द्वारा अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर अंडर 14 जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ियों की घोषणा होगी। रविवार को अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर यूपीसीए के दिशा निर्देशों के तहत सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 14 डिस्ट्रिक्ट लेवल ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय चयन के लिए मैदान पर करीब 108 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। ट्रायल के लिए यूपीसीए द्वारा यूपी के विजय हजारे ट्रॉफी प्लेयर मुकेश कुमार को सलेक्टर बनाया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एसडीसीए के अध्यक्ष राजीव गुप्ता,सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, जॉइंट सेक्रेटरी महेश शर्मा, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, भावना तोमर, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा,राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल, ललित पंवार और मृदुल गर्ग आदि का सहयोग रहा।