महानगर के दो रास्ते होंगे वन-वे
Saharanpur News - राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को अधिक मेहनत करने के निर्देश दिए। सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण और पिछड़ा वर्ग कल्याण पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

गंगोह, संवाददाता। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० नरेन्द्र कश्यप ने पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति पर प्रंशसा व्यक्त करते हुये वर्तमान वित्तीय वर्ष में ओर अधिक मेहनत के साथ कार्य करने हेतु सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दियें। प्रदेश सरकार राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप यहां लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में जनप्रतिनिधियों, संगठनो के पदाधिकारियों, संयोजको, दिव्यांग प्रकोष्ठ, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सहारनपुर मण्डल के पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग के मण्डलीय, जनपदीय विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में चर्चा कर रहे थे।
समीक्षा बैठक में उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग सहारनपुर मण्डल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप का भाजपा नेताओं प्रदेश समिति सदस्य जसवन्त कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री राकेश आर्यसैनी, सभासद जैलसिंह भारती, मुकेश राणा, अर्जुन सैनी, मनीष गर्ग आदि ने फूलमालायें पहनाकर स्वागत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


