राज्यमंत्री असीम अरुण ने खोला विकास का पिटारा, दलित समाज पर फोकस

Apr 13, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - राज्यमंत्री असीम अरुण ने खोला विकास का पिटारा, दलित समाज पर फोकसराज्यमंत्री असीम अरुण ने खोला विकास का पिटारा, दलित समाज पर फोकसराज्यमंत्री असीम अरुण

राज्यमंत्री असीम अरुण ने खोला विकास का पिटारा, दलित समाज पर फोकस

नकुड़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को क्षेत्र के गांव बाधी में संत रविदास मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले इस कार्य का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जाति और पंथ के लोगों को समानता के भाव के साथ लेकर आगे बढ़ रही है। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब के संविधान के अनुसार दलितों, पिछड़ों और अन्य सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को जंगलराज और बीमारू राज्य बनाया था, जबकि भाजपा सरकार की रिकॉर्ड विकास योजनाओं और चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के दम पर उत्तर प्रदेश आज विकास की दौड़ में आगे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार संत रविदास मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर और इनकी मूर्तियों के सौंदर्यकरण के लिए विशेष अभियान चला रही है। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, तालाबों के रखरखाव और सरकारी स्कूलों की इमारतों पर रिकॉर्ड खर्च किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बताया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, पवन सिंह राठौर और पवन सिंह रावल ने भी विचार रखे।-चंद्रपाल ख़ेडी में घूमंतु समाज ने किया स्वागतगांव चंद्रपाल खेडी में घुमंतू समाज द्वारा मंत्री असीम अरुण का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि मदनलाल, डा. गंगाशरण, चकरेश, सुरेश कुमार, कुंवरपाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं सहित दलित व अन्य समाज के लोग रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।