सम्मान समारोह में अनुदेशक सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर में राजकीय इंटर कॉलेज ने रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में संबोधन दिया। अनुदेशकों का मानदेय 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये किया गया। सरकार ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा की भी घोषणा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में अनुदेशक सम्मानित

सहारनपुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में रविवार को अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार से संबोधन और कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसके पश्चात अनुदेशकों को बढ़े हुए 17 हजार रुपये मानदेय की सौगात पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, प्रीतिपाल, सहदेव गंगवार, संजय डबराल और बृजेन्द्र ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि अनुदेशकों का मानदेय 9000 रुपये से बढ़ाकर 17000 रुपये किया गया है। साथ ही अनुदेशकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा पर सरकार का आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने स्मार्ट क्लास और निपुण विद्यालय अभियान का जिक्र करते हुए शिक्षकों से शिक्षा गुणवत्ता सुधारने का आह्वान किया। इस दौरान अरविंद कुमार सिंह, सरफराज आलम, पारुल और अंकिमा जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण चौधरी और डॉ. गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।