कुआखेड़ा में लगा रैड़ीनेस मेला, बच्चों को बांटे रिपोर्ट कार्ड
Saharanpur News - उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत कुआखेड़ा में 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों के लिए रैड़ीनेस मेले का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने मेले का उद्घाटन किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दे रही हैं।

नानौता। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक-बालिकाओं के लिए जूनियर हाईस्कूल कुआखेड़ा में रैड़ीनेस मेले का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने फीता काटकर किया, जबकि बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर आशा देवी ने दीप प्रज्वलित किया। अजीत सिंह राणा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देकर बेहतर भविष्य की नींव रख रही हैं। इसके बाद बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। संचालन जिला संरक्षक नरेंद्र दत्त शर्मा ने किया।
इस दौरान पूनम शर्मा, संजयवीर राणा, तेजवीर चौहान, उदयराज चौधरी, राकेश्वती, गीता देवी, कोमल, शारदा देवी, ललिता, मोनिका, लोकेश, पुष्पा देवी (काशीपुर), रेणु, सोनिया, पुष्पा देवी (शेख्खुपुरा), प्रदीप कुमार, योगेश, ठाकुर कुलदीप सिंह, ओमवीर सिंह, ठाकुर शेरपाल सिंह, मदनपाल कश्यप, डॉ. नेत्रपाल, पं. रविंद्र शर्मा, ठाकुर बिरज सिंह, रविंद्र पाल व सोनू कश्यप मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


