Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsUttar Pradesh Foundation Day IIA Industry and Service Ratna Awards 2026 Ceremony
उप्र स्थापना दिवस पर आईआईए उद्योग एवं सेवा रत्न अवार्ड्स का आयोजन

उप्र स्थापना दिवस पर आईआईए उद्योग एवं सेवा रत्न अवार्ड्स का आयोजन

संक्षेप:

Saharanpur News - उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आईआईए उद्योग एवं सेवा रत्न अवार्ड्स-2026 का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा।

Jan 17, 2026 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस 24 जनवरी के अवसर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आईआईए उद्योग एवं सेवा रत्न अवार्ड्स-2026 (प्रथम संस्करण) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण और अनुकरणीय योगदान देने वाले उद्यमियों, संस्थानों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को आईआईए सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने बताया कि जनरल बॉडी मीटिंग एवं आईआईए प्रेसिडेंट्स ऑफिशियल विजिट के अंतर्गत एक व्यापक विचार-विमर्श, संवाद एवं गोष्ठी के माध्यम से आईआईए उद्योग एवं सेवा रत्न अवार्ड्स-2026 (प्रथम संस्करण) का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परिकल्पना विकसित भारत - विकसित उत्तर प्रदेश 2047 को साकार करने की दिशा में आईआईए निरंतर सशक्त भूमिका निभा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि यह अवार्ड आईआईए का सर्वोच्च एवं सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो राष्ट्र और प्रदेश के आर्थिक उत्थान में योगदान देने वालों को समर्पित है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था में लगभग 30 प्रतिशत योगदान देता है। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों और सेवा प्रदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान को पहचान देना और प्रेरणास्रोत बनाना इस आयोजन की मूल भावना है। सीईसी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालरा, पूर्व चेयरमैन अशोक गांधी, संदीप गुप्ता एवं उपाध्यक्ष परमजीत सिंह आदि रहे।