कांग्रेस विधि विभाग के मंडल अध्यक्ष बने एडवोकेट इमरान

Feb 13, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर मंडल के लिए एडवोकेट राव इमरान को विधि विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और न्याय के लिए आवाज उठाने का संकल्प लिया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर की गई है।

कांग्रेस विधि विभाग के मंडल अध्यक्ष बने एडवोकेट इमरान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सहारनपुर मंडल के लिए विधि विभाग के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। शेखपुरा कदीम निवासी एडवोकेट राव इमरान को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति के बाद जारी सूची में की गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा एडवोकेट राव इमरान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह मंडल में पार्टी को मजबूत करेंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए न्याय के लिए आवाज उठाएंगे। कहा कि विधि विभाग न केवल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को, बल्कि जरूरतमंद लोगों को भी कानूनी सहयोग उपलब्ध कराएगा।

जिम्मेदारी मिलने पर ग्राम प्रधान राव खुर्रम, सलमान, मोमिन, रियाजुल आदि ने हर्ष जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।