Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Sends Relief Material to Punjab Flood Victims नगर विधायक ने चंडीगढ़ पहुंचकर रेड क्रॉस सोसाइटी को दी राहत सामग्री, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Sends Relief Material to Punjab Flood Victims

नगर विधायक ने चंडीगढ़ पहुंचकर रेड क्रॉस सोसाइटी को दी राहत सामग्री

Saharanpur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी। विधायक राजीव गुम्बर ने चंडीगढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी को आठ ट्रक राहत सामग्री सौंपी। उन्होंने कहा कि उत्तर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 9 Sep 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
नगर विधायक ने चंडीगढ़ पहुंचकर रेड क्रॉस सोसाइटी को दी राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सहारनपुर से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की गई राहत सामग्री को नगर विधायक राजीव गुम्बर ने चंडीगढ़ में रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपा। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विधायक राजीव गुम्बर आठ ट्रक राहत सामग्री लेकर चंडीगढ़ पहुंचे। वहां रेड क्रॉस कार्यालय में उन्होंने रेड क्रॉस के चेयरमैन सरदार शिवदुलर ढिल्लो को सामग्री सुपुर्द की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना के तहत पड़ोसी राज्यों और वहां की जनता के साथ हर परिस्थिति में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिशनोई गोयल, सरदार सुपनीत सिंह, सरदार जसपाल बत्रा, पार्षद सरदार राजेंद्र कोहली, सरदार पुनीत धीर, सरदार हरजीत नरूला, पूर्व पार्षद मनोज जैन, मान सिंह जैन और नायब तहसीलदार पंकज चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।