Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Praises Administration for Swift Flood Relief Efforts 12 घंटे में व्यवस्था करने पर मुख्यमंत्री ने की प्रशासन की तारीफ, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Praises Administration for Swift Flood Relief Efforts

12 घंटे में व्यवस्था करने पर मुख्यमंत्री ने की प्रशासन की तारीफ

Saharanpur News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में प्रशासन की सराहना की है। प्रशासन ने केवल 12 घंटे में राहत सामग्री के 48 ट्रक तैयार किए और इन्हें बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड भेजा। राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 8 Sep 2025 11:37 PM
share Share
Follow Us on
12 घंटे में व्यवस्था करने पर मुख्यमंत्री ने की प्रशासन की तारीफ

सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन की तारीफ की है। क्योंकि, प्रशासन की ओर से मात्र 12 घंटे में राहत सामग्री के 48 ट्रक तैयार कराएं। इसके साथ ही इन ट्रकों को पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड़ में बाढ़ पीड़ितों को भेजे गए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहारनपुर पहुंचकर प्रशासन की पीठ थपथपाई है। बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाई है। सहारनपुर जिले की सीमाएं उत्तराखंड़, हरियाणा, हिमाचल से मिलती है। यहां से पंजाब की दूरी पर ज्यादा नहीं है। इसीलिए उत्तराखंड़, पंजाब और हिमाचल के बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने को सहारनपुर को चुना गया है।

सोमवार को अंबाला रोड से एक सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर पंजाब, उत्तराखंड़, हिमाचल प्रदेश के लिए राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। राशन की अलग-अलग किट तैयार की गई हैं। एक किट में 2.5 किलो लाई, दो किलो चना, दो किलो भुना चना, एक किलो चीनी, 10 पैकेट बिस्कुट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट मोमबत्ती, दो नहाने की साबुन, एक ढक्कन दार बाल्टी 18 लीटर की, एक तिरपाल, 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, 10 किलो आलू, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, एक लीटर सरसों का तेल व रिफाइंड, एक किलो नमक, 20 सैनिटरी पैड, दो कपड़े धोने के साबुन, एक तौलिया, एक मीटर सूती कपड़ा, 20 डिस्पोजेबल बैग, एक मग और 100 मिली डेटोल एवं सेवलॉन सामग्री शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।