ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरउन्नाव रेप कांड : सपाइयों ने शोकसभा आयोजित कर मृतका को दी श्रद्धांजलि

उन्नाव रेप कांड : सपाइयों ने शोकसभा आयोजित कर मृतका को दी श्रद्धांजलि

उन्नाव रेप कांड को लेकर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर मृतका को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए दो मिनटका मौन...

उन्नाव रेप कांड : सपाइयों ने शोकसभा आयोजित कर मृतका को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 08 Dec 2019 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव रेप कांड को लेकर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर मृतका को श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए दो मिनटका मौन रखा। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसेन व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कहते हुए राष्ट्रपति शासन लगाएं जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसेन व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ रहे है और हत्यारे-ब्लात्कारियों में कानून का जरा भी भय नहीं दिख रहा है। दोनों नेताओं ने कहा कि उन्नाव मामले में पीडिता कई माह तक भटकती रही लेकिन रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। बाद में कोर्ट आदेशों पर रिपोर्ट हुई। शोकसभा में महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, मांगेराम कश्यप, मुस्तकीम राणा, सहदेव चौधरी, महताब अली, बिजेश शर्मा, नुसरत साबरी, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, महजबी खान आदि ने भी विचार रखे। अर्जुन पंडित, हरपाल वर्मा, देवेंद्र, नागेंद्र राणा, इसरार प्रमुख व रामाशीश यादव, सोनू त्यागी, विकास प्रधान आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें