
पीलीभीत में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 23 सितम्बर तक
Saharanpur News - शनिवार को अंडर-14 जिला फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल संपन्न हुए, जिसमें लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित टीम 16 से 23 सितंबर तक पीलीभीत में होने वाले टूर्नामेंट में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।...
शनिवार को अंडर-14 जिला फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल संपन्न हुआ। इसमें लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित टीम 16 से 23 सितम्बर तक पीलीभीत में टूर्नामेंट में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल में एथेनिया, ब्राउनवुड, पाइनवुड, रेनबो, डीपीएस स्कूल और खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी शामिल थे। शामली, मुज़फ्फरनगर और देवबंद के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुँचे। डीपीएस स्कूल से माधव सिंह, अनमोल पंवार, मेहताब सिंह और अरुष कम्बोज, खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब से अर्नव सिंह, सागर रावत, मोहम्मद ओवैस और लक्षय धीमान, एथेनिया स्कूल से आदित्य छाबड़ा, मुज़फ्फरनगर से यश, रेनबो स्कूल से प्रज्ञा सिंह, सेंट जॉन्स स्कूल, छुटमलपुर से अगस्त्य शर्मा, सरस्वती विहार स्कूल से वेदांत चौहान और आदित्य पंवार तथा पाइनवुड स्कूल से निवेश मल्होत्रा और अनेन्जय तोमर का चयन किया गया।

सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




