अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉला फुटपाथ पर चढ़ा

Feb 14, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर गन्नों से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। ट्राला हाइवे पर रुक गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया। चालक को गंभीर चोट नहीं आई और कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी।

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉला फुटपाथ पर चढ़ा

दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर गन्नों से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। गनीमत रही उसकी चपेट में आकर कोई घायल नहीं हुआ। शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्राला रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव नैनखेड़ी से नानौता चीनी मिल के सेंटर से गन्ने भरकर चीनी मिल के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्राला हाइवे पर खुड़ाना मोड पर पहुंचा तभी अचानक संतुलन बिगड़ने पर बेकाबू हुआ ट्रैक्टर साइड में लगे बेरियर तोड़ते हुए फुटपाथ पर चढ़ गया। जिस कारण ट्राला बीच हाइवे पर रुक जाने से यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को साइड में कराकर यातायात को सूचारु कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे में गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नही आई। वहीं घटना के दौरान रास्ते से गुज़र रहे किसी वाहन या राहगीर इसकी चपेट ने नही आए और कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।