Saharanpur News: बेहट की जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा करेंगे विधायक उमर अली खान

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: बेहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमर अली खान एक सितंबर को टोडरपुर से सहारनपुर कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र की सड़कों, पेयजल, और रोजगार सहित मूलभूत समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने प्रशासन को कई बार मांग पत्र भेजे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए अब वो जनता के साथ सड़क पर उतर रहे हैं।

Saharanpur News: बेहट की जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा करेंगे विधायक उमर अली खान

Saharanpur News: बेहट विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक उमर अली खान एक सितंबर को पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा टोडरपुर से शुरू होकर गंदेवड़ और बेहट होते हुए सहारनपुर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी। विधायक का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों आदि की समस्याओं को उनके द्वारा लगातार जिला प्रशासन से लेकर शासन और विधानसभा तक उठाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के चलते अब जनता के साथ सड़क पर उतरकर शासन-प्रशासन को जगाने का काम किया जाएगा। सपा विधायक उमर अली खान कहते हैं कि मामला घाड क्षेत्र में बाढ़ के साथ सड़क, पेयजल, रोजगार आदि मूलभूत जनसमस्याओं के समाधान का है।

डीएम को लिखे पत्र में सपा विधायक उमर अली खान ने टोडरपुर-गंदेवड़-चिलकाना मार्ग के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग मां शाकंभरी देवी और रायपुर खानकाह जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के साथ चार राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा अब्दुल्लापुर की पुलिया का निर्माण, ख्वासपुर में नदी पर बह चुकी सड़क का पुनर्निर्माण और विभिन्न गांवों में बरसाती नदियों व नालों पर ठोकर निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा जैतपुर कला, शाहपुर गाड़ा, मदनपुरा और मुर्तजापुर में पुल निर्माण तथा रायपुर से नंदपुर जोडियों को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल बनाने की मांग भी रखी जाएगी। यही नहीं, टोडरपुर चीनी मिल पर किसानों का दो साल से गन्ना मूल्य बकाया है। भुगतान के लिए मिल की आरसी जारी हो चुकी है, बावजूद किसानों को उनका पैसा नहीं मिल सका है।सपा विधायक उमर अली खान ने कहा कि बेहट विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने जिले में दिशा की बैठक से लेकर शासन प्रशासन और विधानसभा तक हर स्तर पर उठाया है। बावजूद इसके क्षेत्र विकास से महरूम है। पदयात्रा के जरिए सरकार और प्रशासन को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा और जनसमस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: बेहट की जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा करेंगे विधायक उमर अली खान