ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहैंडपम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल

हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल

हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर लाठी-लंडों से हमला बोलकर लहूलुहान कर...

हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 03 May 2019 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोगों एक दूसरे पर लाठी-लंडों से हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दो महिलाओं की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव चांडी भाखरोड का है। गांव के पास रास्ते के किनारे इंडिया मार्का हैंडपम्प लगा है। पिछले तीन दिन से गांव के ही दो पक्षों में इस हैंडपम्प से पानी लेने को लेकर कहा सुनी हो रही थी। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे जहीर पक्ष के लोग हैंडपम्प से पानी लेकर अपनी भैसा को पिला रहा था। इसी बीच इरशाद पक्ष के लोग भी वहां आ धमके और जहर पक्ष को हैंडपम्प से भैसा हो हटाने की बात कही।

इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामल इतना बढ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें हुस्ना पत्नी रासा, नाजिया पत्नी अरशद, रसीला पत्नी मुर्सलीन, फीको पत्नी जहीर, काला व जाबिर पुत्रगण इरशाद तथा इरशाद सहित करीब दस लोग घायल हो गए। इरशाद पक्ष का आरोप है कि पिछले तीन दिन दूसरे पक्ष के लोग पानी को लेकर झगड़ा करने की फराक में थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलो को सीएचसी पहुंचाया। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के गणमांय लोगों के बीच समझौता वार्ता चल रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें