ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहत्यारों की गिरफ्तारी को महिलाओं ने दो घंटे की सड़क जाम, हंगामा

हत्यारों की गिरफ्तारी को महिलाओं ने दो घंटे की सड़क जाम, हंगामा

दौड़ लगाने के विवाद में युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को जैसे ही मृतक युवक का शव गांव में पहुंचा तो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर...

हत्यारों की गिरफ्तारी को महिलाओं ने दो घंटे की सड़क जाम, हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 04 Sep 2020 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दौड़ लगाने के विवाद में युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। शुक्रवार को जैसे ही मृतक युवक का शव गांव में पहुंचा तो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने अंतिम संस्कार से पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया।

हंगामे को देखते हुए तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। इसके बाद पूर्व विधायक और पुलिस अफसरों ने हंगामा कर रहे लोगों को बामुश्किल समझाकर शांत कराया। जिसके बाद गमगीन माहौल में मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर दो युवकों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

दो युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। गुरूवार को नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव चापरचीडी में दौड़ लगाने के विवाद में युवकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें गांव के ही एक युवक आकाश पुत्र इसम सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शुक्रवार दोपहर को मृतक आकाश का शव गांव पहुंचा। जैसे ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो महिलाओं व पुरूषों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही शव को भी सड़क पर ही रखने का प्रयास किया।

महिलाओं ने दो घंटे सड़क पर लगाया जाम

शव के अंतिम संस्कार के समय महिलाओं ने सड़क पर दो घंटे जाम लगाया। महिलाओं ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके पर ही लाने की मांग की। इस दौरान दो घंटे तक जमकर हंगामा किया गया। हंगामे की सूचना पर सीओ नकुड अरविंद सिंह पुंडीर, नकुड, गंगोह और रामपुर मनिहारन थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं बसपा केपूर्व विधायक महिपाल माजरा भी मौके पर पहुंच गये। पूर्व विधायक और सीओ ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद समझाने के कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ही महिलाओं ने जाम खोला। इसके बाद गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

भीम आर्मी ने दलित उत्पीड़न के लगाए आरोप

युवक की हत्या के बाद भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी गांव में पहुंच गये। भीम आर्मी के नकुड विधान अध्यक्ष सचिन ने कहा कि भाजपा की सरकार में रोजाना दलितों पर अत्याचार हो रहा हैं। उन पर जान लेवा हमले हो रहे हैं।

दो को नामजद करते हुए छह पर हुई एफआईआर

उधर, पुलिस ने हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के चाचा विनेश की तहरीर पर रविश पुत्र आशुतोश निवासी चापरचीडी व आकाश पुत्र सतीश निवासी अंबेहटा को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। जबकि बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

सीओ अरविन्द कुमार पुंडीर ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। महिलाओं ने आक्रोश में जाम लगाया था। जिन्हें समझाकर शांत कराया दिया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें