ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरदो निर्माण कार्य सील एंव एक अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

दो निर्माण कार्य सील एंव एक अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई बुधवार को भी जारी...

दो निर्माण कार्य सील एंव एक अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 22 Aug 2019 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही।

प्राधिकरण की ओर से दो निर्माण कार्यो पर सील और एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम सबसे पहले होजखेडी पहुंची जहां हाजी गुड्डू द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। टीम ने कॉलोनी की नींवों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया। इसके बाद टीम राजवाहा पटरी कमल कॉलोनी पहुंची। जहां मास्टर द्वारा 13 कॉलम लगाते हुए दीवार का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माण कार्य को सील कर दिया। वही दीनानाथ बाजार में उमेश शर्मा द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण कार्य को सील कर दिया गया। सील की कार्रवाई से स्वामियों में खलबली मचा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें