
कांग्रेसजनों ने मनाई राष्ट्रपिता की 78वीं पुण्यतिथि
Saharanpur News - महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मनीष त्यागी ने अध्यक्षता की और गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित नेताओं ने गांधी के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया और उनके सिद्धांतों के खिलाफ नफरत की राजनीति की निंदा की।
जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने की। इस दौरान एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता काजी शौकत हुसैन सहित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें आजादी के आंदोलन में गांधी के योगदान और उनके संघर्ष को याद किया गया। संबोधन में मनीष त्यागी और जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने गांधी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई।
त्यागी ने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की आज जरूरत है। वरुण शर्मा ने कहा कि देश में नफरत और विभाजन की राजनीति गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है। चौधरी मुजफ्फर अली और काजी शौकत हुसैन ने कहा कि गांधी पूरे विश्व के नेता हैं और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में गणेश दत्त शर्मा, गौरव वर्मा, शौकत हुसैन, धर्मपाल जोशी, इमरान कुरैशी, अनुज शर्मा, हरिओम मिश्रा और मयंक शर्मा आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




