पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई
Saharanpur News - पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाईपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाईपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि म

नानौता। क्षेत्र के गांव टिकरौल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को टिकरौल गांव में चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा और एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें 'उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का मुख्य वास्तुकार' माना जाता है। वे ग्रामीण विकास के प्रबल समर्थक थे। उनका पूरा जीवन और विचार राष्ट्र की समृद्धि और किसानों के उत्थान को समर्पित थे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुमार, मास्टर हकीमुद्दीन, मुकेश चौधरी, जितेंद्र मुखिया, सतेंद्र, आदित्य पंवार गौतम, कंवरपाल, दिनेश सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


