Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTragic Road Accidents in Kotwali Behat One Dead Four Injured
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

संक्षेप:

Saharanpur News - कोतवाली बेहट क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। पहले हादसे में 23 वर्षीय विपिन की बाईक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। दूसरे हादसे में मुरली गंभीर घायल हुआ, और तीसरे में ट्रैक्टर पलटने से तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dec 01, 2025 11:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

कोतवाली बेहट क्षेत्र में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिजनों कोहराम मचा है। पहला हादसा रविवार की देर शाम करीब आठ बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित गांगरोह नदी के पुल के पास हुआ है। क्षेत्र के गांव सढ़ौली कदीम निवासी ओमप्रकाश का 23 वर्षीय बेटा विपिन पत्थर घिसाई का काम कर वापस गांव लौट रहा था। हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। दूसरा हादसा भी हाईवे पर स्थित गांव मीरगढ़ के निकट हुआ है। गांव गंदेवड निवासी मुरली बाईक से अपने घर जा रहा था। हाईवे पर उसकी बाईक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बेहट पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। तीसरा हादसा गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर स्थित गांव साढौली कदीम के निकट हुआ है। हरियाणा के जयद्री निवासी नौशाद अपने दो अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में भूंसा लेकर बेहट की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।