रिश्तेदारों को करना था भंडारा, उससे पहले पानी के बहाव में बह गई सावित्री
Saharanpur News - सहारनपुर के सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में आई तेज बारिश ने 60 वर्षीय सावित्री की जान ले ली। वह परिवार के साथ भंडारे में शामिल होने आई थीं। सावित्री अपने पौत्रों को तलाशते समय बारिश के बहाव में बह गईं। उनकी मौत से गांव में मातम छा गया है।

सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी में गुरुवार रात आए तेज पानी के बहाव ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र के गांव गिदाहवली कला निवासी 60 वर्षीय सावित्री पत्नी स्वर्गीय चंद्रभान भी इस हादसे का शिकार हो गईं। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने तथा भंडारे में शामिल होने आई थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। परिजनों के अनुसार परिवार के सदस्य मोनू ने मां शाकंभरी देवी के दरबार में भंडारा करने की मन्नत मांगी थी। उसी मन्नत को पूरा करने के लिए शुक्रवार सुबह भंडारे का आयोजन होना था। गुरुवार रात करीब नौ बजे सावित्री अपने रिश्तेदार तिलकराम, भतीजे दीपक, रिश्तेदार गौतम और पौत्र कन्हैया व अमित के साथ शाकंभरी पहुंची थीं। सभी लोग एक धर्मशाला में ठहरे हुए थे। देर रात अचानक सावित्री के दोनों पौत्र धर्मशाला से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद जब बच्चों का पता नहीं चला तो सावित्री उन्हें तलाशने के लिए बाहर आ गईं और बारिश के पानी की चपेट में आकर बह गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं सावित्री की मौत के बाद गांव गिदाहवली कला में भी मातम पसरा हुआ है。
शाकंभरी पहुंचे सांसद मसूद और एमएलसी शाहजवाज
बेहट। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मां शाकंभरी देवी तीर्थ क्षेत्र पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लिया और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही कहा कि मां शाकंभरी तीर्थ क्षेत्र में भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए स्थायी और समग्र योजना तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने मां शाकंभरी मंदिर में दर्शन किए और शाकंभरी पीठाधीश्वर स्वामी सहजानंद महाराज से मुलाकात कर हादसे को लेकर चर्चा की।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


