मां दो माह पहले मां की मौत, अब बेटी के जाने से टूटा परिवार

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर के ताजपुर गांव की छात्रा रेनू गुप्ता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। उसने मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की। रेनू अपने कॉलेज के कार्यों को पूरा नहीं कर पाने के दबाव में थी। उसके परिवार ने हाल ही में मां को खोया था, जिससे वह और भी टूट गई थी।

 मां दो माह पहले मां की मौत, अब  बेटी के जाने से टूटा परिवार

सहारनपुर के नागल क्षेत्र के ताजपुर गांव की बेटी रेनू गुप्ता की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मेरठ में पढ़ाई कर रही छात्रा ने कथित रूप से मानसिक तनाव में आकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ ही क्षण पहले वह अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात कर रही थी और कॉलेज के दबाव को लेकर बेहद परेशान थी। घटना के बाद गांव ताजपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रेनू गुप्ता साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थी। उसके पिता ओमकार गुप्ता गांव में अकेले रहते हैं और मोहल्ले में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं।

परिवार में तीन बहनें थीं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। रेनू सबसे छोटी और अविवाहित थी। परिवार पर दुखों का पहाड़ पहले ही टूट चुका था, क्योंकि करीब दो माह पहले उसकी मां उषा, जो आशा कार्यकर्ता थीं, का भी निधन हो गया था। मां की मौत के बाद रेनू भीतर से काफी टूट गई थी। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले रेनू के हाथ में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उसका ऑपरेशन हुआ था। हाथ की परेशानी के कारण वह कॉलेज का प्रैक्टिकल और अन्य कार्य समय पर पूरा नहीं कर पा रही थी। इसी बात को लेकर वह लगातार तनाव में रहने लगी थी। परिजनों ने बताया कि हादसे के वक्त रेनू अपनी बड़ी बहन से फोन पर बात कर रही थी। उसने बहन को बताया कि कॉलेज की ओर से काम पूरा न होने पर उसे लगातार दबाव दिया जा रहा है। उससे कहा जा रहा था कि यदि वह कार्य पूरा नहीं कर पा रही है तो इस साल पढ़ाई छोड़कर अगले वर्ष दोबारा प्रवेश ले ले। यह बातें उसे भीतर तक तोड़ रही थीं। बहन उसे समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन बातचीत के दौरान ही रेनू ने खौफनाक कदम उठा लिया।घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता ओमकार गुप्ता बेसुध हो गए। गांव ताजपुर में मातम पसरा हुआ है। छात्रा के घर पर देर शाम तक ताला लटका रहा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।