भैंसा बुग्गी-दीवार के बीच फंसने से अधेड़ की मौत
Saharanpur News - गांव नसरुल्लागढ़ के निवासी 55 वर्षीय पाती पुत्र रोढ़ा की भैंसा-बुग्गी और दीवार के बीच फंसने से मौत हो गई। वह मिट्टी ढुलाई के दौरान घायल हुआ और इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पाती अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया।

भैंसा-बुग्गी और दीवार के बीच फंसने से गांव नसरुल्लागढ़ निवासी अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार को गांव नसरुल्लागढ़ निवासी परमजीत राणा ने बताया कि गांव निवासी पाती पुत्र रोढ़ा (55वर्ष) भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को पाती अपनी बुग्गी से पड़ोस के गांव में मिट्टी ढुलाई करने गया था। मिट्टी से भरी बुग्गी को खाली करते समय अचानक भैंसा पीछे की ओर हट गया। इससे पाती बुग्गी और दीवार के बीच फंसकर गंभीर घायल हो गया। बताया कि परिजन घायल हालत में पाती को हरियाणा के मुलाना स्थित अस्पताल लेकर गए। जहां शनिवार को इलाज के दौरान पाती ने दम तोड़ दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


