Saharanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: गंगोह में धलापाड़ा चौकी के पास शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों में शोक की लहर।

Saharanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Saharanpur News: गंगोह। धलापाड़ा चौकी के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कम्हेड़ा गांव निवासी सचिन पुत्र करन सिंह (27) सवार बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर नकुड़ क्षेत्र के गांव कपूरी निवासी शुभम पुत्र सतपाल (25), दीपक पुत्र विक्रम (28) और आर्यन पुत्र सतपाल (18) सवार थे। धलापाड़ा चौकी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सचिन और शुभम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।हादसे में घायल दीपक और आर्यन का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने हादसे की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल