Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTragic Bike Accident in Saharanpur Young Man Dies After Collision
बाइकों की भिड़ंत में करनाल के युवक की मौत

बाइकों की भिड़ंत में करनाल के युवक की मौत

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर में एक युवक की बाइक एक दूसरी बाइक सवार से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।...

Mon, 13 Oct 2025 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर। हरियाणा से आ रहे युवक की बाइक में गांव उनाली के निकट दूसरा बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। करनाल के थाना इंद्री अंतर्गत गांव शेरगढ़ खालसा निवासी सतीश वर्मा ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा अजय वर्मा शनिवार को हरियाणा से बाइक पर सहारनपुर गया था। गांव उनाली के निकट गलत साइड से आ रहे दूसरी बाइक सवार ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।