Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTragic Accident on Delhi-Dehradun Highway Seven Lives Lost in Horrific Collision
बड़ों की सारी पसलियां, बच्चे के सिर की हड्डियां चकनाचूर

बड़ों की सारी पसलियां, बच्चे के सिर की हड्डियां चकनाचूर

संक्षेप:

Saharanpur News - दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए एक भीषण हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि डंपर कार पर गिरने से सभी की पसलियां और एक चार साल के बच्चे की खोपड़ी चूर-चूर हो गई थी। डॉक्टर भी इस भयानक दृश्य को देखकर भावुक हो गए।

Nov 29, 2025 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए दिल दहला देने वाले हादसे में जान गंवाने वाले सातों लोगों के पोस्टमार्टम से जो तस्वीर सामने आई है उसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार डंपर सीधे कार पर गिरने से बड़े लोगों की सारी पसलियां चूर-चूर हो गई थीं, जबकि चार साल के मासूम अनिरुद्ध उर्फ नन्नू के सिर की हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो गई थीं। इतनी भयावह चोटें देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी भावुक हो गए। शुक्रवार देर शाम तक जिला अस्पताल के मोर्चरी में दो पैनल के डॉक्टरों ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करीब तीन घंटे तक चला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डंपर के भारी भरकम वजन के कारण कार पूरी तरह चपेट में आ गई थी और उसका पूरा ऊपरी हिस्सा कुचल गया था। इससे सभी की छाती और सिर पर बेहद गंभीर चोटें आईं। मासूम बच्चे के सिर पर इतना दबाव पड़ा कि उसकी खोपड़ी की सारी हड्डियां टुकड़े-टुकड़े हो गईं। बाकी छह बड़े लोगों की पसलियां भी नहीं बची थी, सबकी सब टूट चुकी थी। एक साथ सात शवों को देखकर और इतनी भयानक चोटें देखकर डॉक्टरों का कलेजा भी कांप गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर स्थानीय लोगों का जमावड़ा देर शाम तक लगा रहा। पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीण शव लेकर सोना सैय्यद माजरा की ओर रवाना हो गए। हादसे के बाद से ही मृतक संदीप का भाई प्रदीप लगातार बेहोश होता रहा।