जामा मस्जिद के मुतवल्ली की दुर्घटना में मौत
Saharanpur News - नगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली और पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान के पिता सरफराज ख़ान का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे अपने बेटे अहमद को मेरठ ले गए थे। वापस लौटते समय उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए।

बेटे को इलाज के लिए मेरठ ले गए नगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली और पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान के पिता सरफराज ख़ान का वापिस लौटते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे में उनके पुत्र, कार चालक व एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान के पिता और जामा मस्जिद के मुतवल्ली सरफराज ख़ान (70वर्ष) बुधवार को अपने बेटे अहमद को इलाज के लिए मेरठ गए थे। मेरठ में एक निजी अस्पताल में बेटे को दिख़ाने के बाद देर शाम करीब सात बजे वह कार से वापिस नकुड़ लौट रहे थे।
तभी कुछ देर बाद मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायलों को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डाक्टरों ने सरफराज ख़ान (70वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों नौशाद, अहमद और कार चालक मेहरान को हायर सेंटर रेफर कराया गया। सूचना मिलने पर नकुड़ में मृतक के परिजनों व नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



