Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTragic Accident at Wedding Two Injured One Dead as Bike Collides with Car
दूल्हे के चाचा की सड़क हादसे में मौत

दूल्हे के चाचा की सड़क हादसे में मौत

संक्षेप:

Saharanpur News - शादी की खुशियों में मातम छा गया जब बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन एक की रास्ते में मौत हो गई। दूल्हे के चाचा विजयपाल की मृत्यु से शादी की खुशियाँ गम में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sun, 30 Nov 2025 07:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब बारात में शामिल होने आ रहे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी ओमप्रकाश की बेटी की बारात शामली के इरशादपुर माजरा गांव से आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए दूल्हे के चाचा विजयपाल अपने रिश्तेदार रघुवीर के साथ बाईक पर सवार होकर आ रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही बाईक देवपुरा मोड़ पर पहुंची तभी नानौता की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टककर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नानौता पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में विजयपाल की मौत हो गई। जबकि रघुवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत की खबर सुनकर शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में रस्मों की औपचारिकता निभाते हुए सादगी के साथ दुल्हन को विदा किया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने बताया कि मृतक विजयपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर आने कार्रवाई की जाएगी।