त्योहारों के मद्देनजर सुबह छह से रात 12 बजे तक रहेगी नो-एंट्री
Saharanpur News - जिले में यातायात पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय सुबह छह से रात 12 बजे तक रहेगा। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि रामलीला...

जिले में यातायात पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में फेरबदल किया है। इसके तहत बड़े वाहनों के लिए नो-एंट्री अब सुबह छह से रात बजे तक रहेगी। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि महानगर में मेला गुघाल इन दिनों चल रहा है। आगामी दिनों में महानगर सहित जिले भर में रामलीला का मंचन भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नवरात्र महोत्सव की भी शुरूआत होगी, जिसके तहत मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां शाकम्भरी देवी मंदिर भी रोजाना जाएंगे। इसके साथ ही नवरात्र और रामलीलाओं को लेकर महानगर में रोजाना अलग-अलग इलाकों में शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।
ऐसे में देर रात्रि तक सड़कों पर भीड़ रहेगी। इसके चलते यातायात व्यवस्था में फेरदबल किया गया है। शुक्रवार से आठ अक्टूबर तक महानगर में नो एंट्री का समय बदल दिया गया है। अब सुबह छह बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक नोएंट्री लागू रहेगी। इसमें किसी ने लापरवाही बरती तो वाहन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




