Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsTraffic Month Concludes Emphasizing Safety and Traffic Rules in District
नियमों का करें पालन, जरा सी लापरवाही जिंदगी पर पड़ सकती है भारी

नियमों का करें पालन, जरा सी लापरवाही जिंदगी पर पड़ सकती है भारी

संक्षेप:

Saharanpur News - जिले में यातायात माह का समापन हुआ। अधिकारियों ने यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर जोर दिया, कहा कि लापरवाही से जान जा सकती है। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथियों ने सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरटेक न करने की सलाह दी।

Nov 30, 2025 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

जिले में चल रहे यातायात माह का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें, जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृति प्रस्तुति देकर सबका मनमोह लिया। जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरायुक्त शिपू गिरी, एसपी देहात सागर जैन, संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर शामिल हुए। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि यातायात नियमों को पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करने पर सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। नियमों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि अभिभावक 18 वर्ष से कम आयु के अपने बच्चों को वाहन न चलाने दें। इसके साथ ही उनको भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। क्योंकि, कई बार देखने में सामने आया है कि जरा सी लापरवाही सड़क हादसे में व्यक्ति की जान चली जाती है। ऐसे में परिवारों पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ता है। अगर नियमों का पालन करेंगे तो अवश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सुरक्षित सफर होगा। दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का जरूर प्रयोग करें। चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाएं। वाहनों को ओवरटेक न करें। इसके साथ ही निर्धारित स्पीड में ही वाहन को चलाएं। नियमों के पालन में नागरिक पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। कार्यक्रम में कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबके मन को मोह लिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एमपी सिंह, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, रूची गुप्ता, प्रिया यादव, राकेश शर्मा, सुरेंद्र चौहान, ब्रित चावला, पीपी सिंह, मोहित जैन, शीतल टंडन, मनोज कुमार, दीपक कुमार, गौरव गाबा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।