Saharanpur News: रूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर में रात में एंट्री

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: रूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर में रात में एंट्रीरूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर में रात में एंट्रीरूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर

Saharanpur News: रूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर में रात में एंट्री

Saharanpur News: सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहनों के रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है। डायवर्जन का पहला चरण 29/30 जुलाई की मध्यरात्रि से 4/5 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। भारी और मध्यम वाहन रात 12 से सुबह तीन बजे तक बाईपास से चुनहेटी कट, हसनपुर चौक, दीवानी तिराहा, विश्वकर्मा चौक और अंबेडकर चौक होते हुए लिंक रोड से गंतव्य तक जाएंगे। ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाले वाहन अंबेडकर चौक, लिंक रोड, भारत माता चौक और माहीपुरा चौक से गुजरेंगे।

हल्के वाहनों के लिए मुख्य कांवड़ मार्ग पर एक तरफ कांवड़िये और दूसरी तरफ वाहनों की आवाजाही होगी। आवश्यक सेवाओं, दूध, गैस, पेट्रोलियम, ऑक्सीजन, एंबुलेंस और विभागीय वाहनों पर प्रतिबंध नहीं होगा। मंडी समिति जाने वाले फल-सब्जी व खाद्य सामग्री के वाहन सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक और चिलकाना होकर जाएंगे। कांवड़ मार्ग क्रॉस करने के लिए अंबेडकर चौक, घंटाघर चौक और दर्पण तिराहा निर्धारित किए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: रूट डायवर्जन जारी, भारी वाहनों की शहर में रात में एंट्री