ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरव्यापार भवन में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर स्टेशन बनाएंगे व्यापारी

व्यापार भवन में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर स्टेशन बनाएंगे व्यापारी

कोरोना संक्रमण के समय लोगों ऑक्सीजन की कमी से जुझना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भी ऑक्सीजन केलिए आगे आया है। व्यापारियों ने व्यापार भवन में...

व्यापार भवन में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर स्टेशन बनाएंगे व्यापारी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 11 May 2021 03:23 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संक्रमण के समय लोगों ऑक्सीजन की कमी से जुझना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भी ऑक्सीजन केलिए आगे आया है। व्यापारियों ने व्यापार भवन में ऑक्जीजन कंस्ट्रेटर स्थापित करने की मांग की है।

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक राजीव गुबर के माध्यम से एक डीएम को एक पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की आवश्यकता है। अध्यक्ष विवेक मनोचा और महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने व्यापारियों ने ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर व्यापार भवन में स्थापित करने की मांग की है। जिससे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा सके। राजेंद्र गुप्ता, राजपाल सिंह, एसके दुआ, अशोक धींगड़ा, सूरज प्रकाश ठक्कर, डीके गुप्ता,राजीव मदान, राजकुमार विज आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें