व्यापारियों ने सुरक्षा को एमबीडी चौक पर लगाया डिजिटल कैमरा
प्रशासन के आह्वान पर व्यापारियों की सुरक्षा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान से एमबीडी चौक पर डिजिटल कैमरा और...

प्रशासन के आह्वान पर व्यापारियों की सुरक्षा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान से एमबीडी चौक पर डिजिटल कैमरा और डीवीआर का सेट लगाया गया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से पूर्व में आयोजित परिचय बैठक में एसडीएम संजीव कुमार और कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने व्यापारियों से आह्वान किया था कि वह सुरक्षा के लिए डिजिटल कैमरे लगाए। कहा कि इसी निर्णय के अनुसार नगर के व्यस्ततम चौराहे पर व्यापार मंडल द्वारा इस कार्य को किया गया। जिसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आगे बढ़कर व्यापारियों के हित व सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने का निर्णय लिया था। इस दौरान मनोज सिंघल, संदीप शर्मा, अजय गर्ग, सुमित धवन, राजेश सिंघल, नीरज सिंघल, आयुष गुप्ता और अमित सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।