ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरआज वंदेमातरम गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे

आज वंदेमातरम गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे

वंदेमातरम का गायन करने के साथ उसकी वीडियो अपलोड कर आप भी शहीदों को नमन कर सकते हैं। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में शासन-प्रशासन की मुहिम का हिस्सा...

आज वंदेमातरम गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 04 Feb 2021 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

वंदेमातरम का गायन करने के साथ उसकी वीडियो अपलोड कर आप भी शहीदों को नमन कर सकते हैं। साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में शासन-प्रशासन की मुहिम का हिस्सा भी बन सकते हैं। शासन स्तर से एक तय समय में करीब 50 हजार लोगों द्वारा वंदेमातरम के गायन वाला वीडियो अपलोड कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग लक्ष्य से दो गुने 1369 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं।

गुरुवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा। जिले से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य स्कूल छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा वंदेमातरम गायन किया गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक वंदेमातरम गायन की वीडियो को अपलोड किया जाना है। कार्यक्रम नोडल अधिकारी शोभा चौधरी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 50 हजार सैल्यूट मुद्रा में वंदेमातरम वीडियो बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला समन्वयक अम्ब्रीष कुमार ने बताया कि एक वीडियो में एक प्रतिभागी गायन कराया गया है। अब तक 1369 वीडियो को अपलोड किया जा चुका है। जबकि लक्ष्य 600 वीडियो अपलोड करने का मिला था। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक अपलोड होगी। सह नोडल अधिकारी टीना सराव व कल्पना सिंह ने सभी विद्यालयों की मॉनीटरिंग की गई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें